नबीनगर: चनौखर गांव से पुलिस ने शराब के नशे में दो लोगों को किया गिरफ्तार
नबीनगर थाने की पुलिस ने चनौखर गांव से शराब के नशे में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों में रतन कर्म निवासी अभय सिंह एवं मुकेश सिंह है. थाना अध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने बताया कि जांच के बाद शराब पीने की पुष्टि हुई. उसके उपरांत दोनों को न्यायिक हिरासत में औरंगाबाद भेज दिया गया. जानकारी उन्होंने शुक्रवार की अपराह्न 5 बजे दी है.