पथरिया ओवरब्रिज पर अज्ञात टेक्ट्रर ने फेंका आयल, दर्जनों लोग बाइक से फिसलकर हुए सड़क हादसे का शिकार
दमोह शहर के भीमराव अम्बेडकर रेलवे चौराहा पथरिया फाटक ओवरब्रिज पर आज गुरुवार शाम 4 बजे अज्ञात टेक्ट्रर चालक के द्वारा सड़क पर जानबूझकर आयल डालने की घटना सामने आई है।
सड़क पर फैले आईल की बजाग से दर्जनों लोग फिसलकर सड़क हादसे का शिकार हो गए। इस दौरान दमोह के 04 पटवारी जो बटियागढ से वापस दमोह आ रहें थे। उनकी गाड़ी फिसलने से घायल हुए हैं। इसके अलावा अन्य मोटरसाइकिल सवार गिरकर घायल हुए हैं।
घटना की जानकारी लगते ही भाजपा नेता मोंटी रायकवार, पलंदी चौराहा माझी समाज के अध्यक्ष राजकुमार रायकवार, अरूण रायकवार, साहिल रायकवार, अमर रायकवार ने मौके पर पहुंचकर लोगों को सावधानी से निकाला और ओवरब्रिज पर मिट्टी डाली गई तब कहीं राहगीरों ने राहत की सांस ली।
इस दौरान घटना के सम्बद्ध मे अवगत करने एसडीएम से संपर्क साधने का प्रयास किया तो उन्होंने फोन नहीं उ�
Damoh, Damoh | Jun 11, 2026