सारठ: पशु अस्पताल सारठ में डॉ. प्रमोद कुमार ने 10 लाभुकों के बीच 50 सुकर-सुकरी का किया वितरण
सारठ पशु अस्पताल में मंगलवार सुबह 11 बजे प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार ने 10 लाभुकों के बीच 50 सुकर-सुकरी का वितरण किया। बताया गया कि मुख्यमंत्री पशुधन योजना 2025/26 के तहत सारठ प्रखंड के पलमा, कुकराहा, बड़बाद, अलुवारा व बोचबांध पंचायत के 10 लाभुकों को प्रति लाभुक 4 सुकरी व 1 सुकर, समुचित चारा, दवा आदि भी दिया गया।मौके पर लाभुकगण व अन्य मौजूद थे।