रूपवास: बंशी पहाड़पुर: सिरोंद ग्राम सभा में फाइनल मास्टर प्लान को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई
ग्राम पंचायत सिरोंद के राजीव गांधी केंद्र पर मुख्यमंत्री विकसित ग्राम शहरी अभियान के तहत ग्राम सभा आयोजित हुई। सभा में गांव के समग्र विकास के लिए तैयार फाइनल मास्टर प्लान को सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया। ग्राम विकास अधिकारी गोपाल सिंह परमार, जनप्रतिनिधियों व ग्राम वासी मौजूद रहे।