Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Uttar_pradesh
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
आग
मध्यप्रदेश
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
सम्मान
Crimenews
Sitapur
Bareilly
Asaduddinowaisi
ararianews1
अररिया कुर्साकांटा पुलिस द्वारा 481 गांजा जब्ती और गिरफ्तारी किया गया है। अररिया एसडीपीओ सुशील कुमार
Araria, Araria
| Oct 15, 2026
MORE NEWS
फारबिसगंज : महिला-पुरुषों के लिए अलग-अलग व्यवस्था, त्योहारों पर ग्राहकों को मिलेगी 30% तक की विशेष छूट।
Araria, Araria | Oct 15, 2026
अररिया जिला स्तरीय लोकल लेवल कमिटी की बैठक, मानसिक दिव्यांगजन को कानूनी संरक्षता प्रदान करने का निर्देश अररिया जिला पदाधिकारी विनोद दूहन की अध्यक्षता में जिला स्तरीय लोकल लेवल कमिटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मानसिक दिव्यांगजन को कानूनी संरक्षता प्रदान करने से संबंधित मामले पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक के दौरान सहायक निदेशक, जिला दिव्यांगजन कोषांग, अररिया द्वारा जानकारी दी गई कि कानूनी संरक्षता प्रदान करने के संबंध में एक आवेदन प्राप्त हुआ है। इस पर जिला पदाधिकारी ने संबंधित आवेदन की समुचित जांच करने तथा नियमानुसार अग्रेतर कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक का उद्देश्य मानसिक दिव्यांगजन के हितों की रक्षा, उनके अधिकारों का संरक्षण तथा आवश्यक कानूनी सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया को नियमानुसार आगे बढ़ाना है। बैठक में उप विकास आयुक्त अररिया उपस्थित थी।
Araria, Araria | Oct 15, 2026
अररिया जिलाधिकारी ने अनुमंडल अस्पताल फारबिसगंज का किया निरीक्षण, साफ-सफाई में लापरवाही पर एजेंसी पर कार्रवाई अररिया जिला पदाधिकारी विनोद दूहन द्वारा अनुमंडल अस्पताल, फारबिसगंज का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में अस्पताल के विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। इस दौरान आपातकालीन विभाग, ओपीडी, दवा वितरण काउंटर, रजिस्ट्रेशन काउंटर, डेंटल ओपीडी, आई ओपीडी, महिला ओपीडी, टीकाकरण केंद्र, प्रसव कक्ष एवं MNCU (Maternal and Newborn Care Unit) सहित अन्य संबंधित क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं पाई गई। इस पर जिला पदाधिकारी ने असंतोष व्यक्त करते हुए साफ-सफाई का कार्य कर रही एजेंसी को कार्यमुक्त करने एवं वैकल्पिक व्यवस्था के माध्यम से साफ-सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही, अस्पताल में साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक नहीं रहने के कारण अस्पताल प्रबंधक के वेतन पर रोक लगाने का भी निर्देश दिया गया। उन्होंने अस्पताल परिसर में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा नियमित रूप से इसकी निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कायाकल्प कार्यक्रम के तहत अस्पताल की व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ करने का निर्देश दिया। उन्होंने अस्पताल में स्वच्छता, मरीजों को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं तथा स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाने के निर्देश दिया। साथ ही, अस्पताल प्रबंधन को निर्देशित किया गया कि सभी विभागों में साफ-सफाई एवं सुव्यवस्था बनाए रखें तथा मरीजों को बेहतर, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में आने वाले मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा अस्पताल परिसर में स्वच्छ एवं व्यवस्थित वातावरण बनाए रखना संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों की जिम्मेदारी है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Araria, Araria | Oct 15, 2026
अररिया जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने फारबिसगंज और जोगबनी के पूजा पंडालों का किया संयुक्त निरीक्षण, विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा को लेकर दिए आवश्यक निर्देश आगामी पर्व के मद्देनजर विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अररिया विनोद दूहन एवं पुलिस अधीक्षक अररिया जितेंद्र कुमार द्वारा फारबिसगंज नगर परिषद एवं जोगबनी नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न पूजा पंडालों का संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, अग्नि सुरक्षा तथा आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए की गई तैयारियों का जायजा लिया गया। इस क्रम में संबंधित पदाधिकारियों एवं पूजा समिति के सदस्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने पूजा समितियों को निर्देश दिया कि सभी पूजा पंडालों में निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पर्याप्त व्यवस्था रखी जाए। पंडालों में प्रवेश एवं निकास की समुचित व्यवस्था करने के साथ-साथ पुरुष एवं महिला श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया, ताकि भीड़ का सुचारू प्रबंधन हो सके। पुलिस अधीक्षक ने विधि-व्यवस्था बनाए रखने, संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पर्व के दौरान शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सतर्क रहने पर जोर दिया। संयुक्त निरीक्षण के दौरान फारबिसगंज नगर परिषद क्षेत्र के काली मंदिर, पटेल चौक, बड़ा शिवालय एवं सुल्तान पोखर तथा जोगबनी नगर परिषद क्षेत्र के नेताजी चौक एवं रेलवे कॉलोनी स्थित पूजा पंडालों का निरीक्षण किया गया। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी, फारबिसगंज, नगर कार्यपालक पदाधिकारी, फारबिसगंज, प्रखंड विकास पदाधिकारी, फारबिसगंज, थानाध्यक्ष, जोगबनी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिला प्रशासन द्वारा पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, विधि-व्यवस्था एवं यातायात प्रबंधन को लेकर आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं। प्रशासन ने सभी पूजा समितियों एवं आम नागरिकों से सहयोग की अपील की है, ताकि पर्व शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।
Araria, Araria | Oct 15, 2026
अररिया में वासंतिक (रबी) महाअभियान सह महिला किसान दिवस का आयोजन, जिलाधिकारी ने किसानों को आधुनिक एवं जलवायु अनुकूल खेती अपनाने तथा पशुपालन से जुड़ने के लिए किया प्रेरित आत्मा, अररिया के तत्वावधान में वासंतिक (रबी) महाअभियान कार्यक्रम सह महिला किसान दिवस का आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र, अररिया परिसर में जिला पदाधिकारी अररिया श्री विनोद दूहन की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पदाधिकारी एवं अन्य उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी ने किसानों को पारंपरिक फसलों के साथ-साथ कृषि की विविध विधाओं को अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने गेहूँ एवं मक्का के अतिरिक्त दलहनी फसलों, विशेषकर राजमा एवं मसूर तथा तेलहनी फसल सरसों की खेती को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि फसल विविधीकरण से किसानों की आय बढ़ाने तथा कृषि को अधिक लाभकारी बनाने में मदद मिल सकती है। जिला पदाधिकारी ने जलवायु अनुकूल खेती को समय की आवश्यकता बताते हुए किसानों को उद्यानिक फसलों, जैसे स्ट्रॉबेरी, ड्रैगन फ्रूट एवं शिमला मिर्च की खेती के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने प्राकृतिक खेती को अपनाने तथा कृषि में उपलब्ध संसाधनों का उचित उपयोग करने पर भी बल दिया। उन्होंने किसानों से कृषि के साथ पशुपालन एवं मत्स्य पालन जुड़ने तथा पशुओं का बीमा कराने, कृषि उत्पादों के मूल्य संवर्धन एवं विपणन की दिशा में आगे आने की अपील की। इस अवसर पर जिला कृषि पदाधिकारी ने कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। वहीं, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने रबी फसलों की उन्नत उत्पादन तकनीक, कीट एवं व्याधि प्रबंधन तथा बेहतर उत्पादन के लिए अपनाई जाने वाली वैज्ञानिक विधियों के संबंध में किसानों को जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में उप निदेशक, कृषि अभियंत्रण, उप परियोजना निदेशक, आत्मा, सभी सहायक निदेशक, सभी अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी, कृषि समन्वयक, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, सहायक तकनीकी प्रबंधक एवं किसान सलाहकार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
Araria, Araria | Oct 15, 2026
भारत रत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती पर विशेष प्रस्तुति — “सपनों से शिखर तक” 📻 NS Radio Araria 90.4 FM ❤️ कार्यक्रम को Like करें और अधिक से अधिक लोगों तक Share करें।**सीमांचल की अपनी आवाज़।** #APJAbdulKalam #AbdulKalamJayanti #MissileManOfIndia #BharatRatna #NSRadioAraria #Araria #Seemanchal # प्रेरणा
Araria, Araria | Oct 15, 2026
एक लाख फॉलोअर्स पूरे, आपका प्यार ही हमारी ताकत! अररिया लाइव न्यूज़ के फेसबुक पेज पर 1 लाख फॉलोअर्स पूरे होने की खुशी में केक काटकर जश्न मनाया गया। इस खास मौके पर पत्रकार संघ अररिया के जिला अध्यक्ष राकेश भगत की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व ETV भारत उर्दू के पत्रकार आरिफ इकबाल (दरभंगा) मौजूद रहे। इस अवसर पर अररिया लाइव के संस्थापक मोहम्मद जसीमुद्दीन, रिपोर्टर आमिर रेज़ा सहित अन्य पत्रकारों एवं गणमान्य लोगों ने इस उपलब्धि की खुशी साझा की। यह कामयाबी सिर्फ अररिया लाइव की नहीं, बल्कि आप सभी दर्शकों के प्यार और विश्वास की जीत है। आपका साथ, आपका विश्वास और आपका प्यार ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। हम आगे भी जनता की आवाज़ बनकर, सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने का प्रयास करते रहेंगे। क्योंकि हमारा वादा है—जो सच है, वही दिखाते हैं! आप सभी का दिल से शुक्रिया! आपका अपना — अररिया लाइव न्यूज़ परिवार। #ArariaLive #1LakhFollowers #ThankYou #ArariaNews #जो_सच_है_वही_दिखाते_हैं
Araria, Araria | Oct 15, 2026
फारबिसगंज में 22 अक्टूबर को ऐतिहासिक हवाई अड्डा मैदान में होगा भव्य रावण दहन !
Araria, Araria | Oct 15, 2026