बक्सर: 800 ग्राम सोने के बिस्किट के साथ पकड़े गए रेल अधिकारी को सीबीआई ने पटना से गिरफ्तार किया
Buxar, Buxar | Nov 18, 2024 औद्योगिक थाना क्षेत्र के दलसागर टाॅल प्लाजा के पास 800 ग्राम सोने के बिस्किट साथ हिरासत में लिए गए रेल अधिकारी विवेक कुमार व स्कार्पियो चालक को सीबीआई ने एफआईआर दर्ज कर गिरफ़्तार कर पटना लेकर चली गई। औद्योगिक थानाध्यक्ष संजय कुमार ने सोमवार को दोपहर 12 बजे बताया कि विवेक कुमार बरामद सोने के बारे में कोई जानकारी और उद्देश्य के बारे में नहीं बता सका।