बक्सर: डीएम ने किला मैदान स्थित सेवा बस्ती में नवजात शिशु को पोलियो की दो बूंद पिलाकर पांच दिवसीय अभियान का शुभारंभ किया
Buxar, Buxar | Nov 18, 2024 17 नवंबर से 21 नवंबर तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान अंतर्गत रविवार को जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल के द्वारा किला मैदान बक्सर के समीप शहरी सेवा बस्ती में नवजात शिशु को पोलियो की दो बूंद पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया गया। जिला पदाधिकारी ने बताया कि 27 मार्च 2014 को हमारे देश को पोलियो मुक्त राष्ट्र घोषित किया जा चुका है।