सोनपुर: सरस्वती पूजा के दौरान डीजे बजाने पर पहलेजाघाट पुलिस ने चौसिया ,खरिका से कुल 5 डीजे बॉक्स को किया जप्त
Sonepur, Saran | Feb 14, 2024 पहलेजा घाट पुलिस ने सरस्वती पूजा में डीजे बजाने के आरोप में चौसिया व खरिका से कुल 5 डीजे बॉक्स को बुधवार को जब्त कर लिया । ओपी प्रभारी टुनटुन कुमार ने बताया कि खरिका से 3 ,चौसिया से 2 कुल 5 डीजे बॉक्स को जब्त किया गया है । जब्त किए गए डीजे संचालक व पूजा समिति सदस्यों पर कार्रवाई की जाएगी ।