भादरा: राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय भादरा में मतदाता जागरूकता क्लस्टर कार्यक्रम का आयोजन
भादरा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को मतदाता जागरूकता क्लस्टर कैंप एवं ‘एक पेड़ लोकतंत्र के नाम’ कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यवाहक प्राचार्य पवन प्रकाश शर्मा ने युवाओं से मतदान के प्रति जागरूक रहने और दूसरों को प्रेरित करने का आह्वान किया। सहायक आचार्य कमला ने विद्यार्थियों व स्टाफ को मतदाता शपथ दिलाई।