बीरपुर: हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस, सरकारी कार्यालयों व शिक्षण संस्थानों में फहराया तिरंगा
शनिवार को सुबह करीब नौ बजे वीरपुर प्रखंड क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस की 80वां वर्षगांठ समारोहपूर्वक एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर प्रखंड के विभिन्न सरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, पंचायत सरकार भवनों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। ध्वजारोहण के बाद लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लिया