🚨 वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश: 02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी की 04 बाइक व अवैध असलहा बरामद 🚨
जनपद बलिया में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत SOG/सर्विलांस एवं थाना उभांव की संयुक्त पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली है।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने डंबल बाबा की परती (बेल्थरा रोड) के पास से 02 शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त चोरी की बाइकों की नंबर प्लेट बदलकर उनका इस्तेमाल कर रहे थे।
👤 गिरफ्तार अभियुक्त:
* संतोष चौहान (निवासी- ससना बहादुरपुर, थाना उभांव, बलिया)
* शैलेश गोंड़ (निवासी- परसिया, थाना नगरा, बलिया)
📦 कुल बरामदगी:
🔹 चोरी की 04 अदद मोटरसाइकिल (02 पर फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई)
🔹 01 अवैध तमंचा व 01 जिन्दा कारतूस
अभियुक्तों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं (BNS व आर्म्स एक्ट) में अभियोग पंजीकृत कर माननीय न्यायालय भेजा गया है।
#BalliaPolice #UPPolice #ActionAgainstCrime #SOGBallia #LawAndOrder #जनपद_बलिया