धनघटा थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से मारपीट करने के मामले में शुक्रवार को शाम करीब 7 बजे 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों को मजिस्ट्रेट न्यायालय के लिए रवाना किया है। धनघटा थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कार्रवाई की गई है।