मुंडेरा शुक्ल में नाली के निर्माण कार्य को लेकर BDC प्रतिनिधि व ग्राम प्रधान में गुरूवार की सुबह 7:00 बजे मारपीट हो गई। इस घटना में BDC प्रतिनिधि समेत कुल 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। धनघटा थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि BDC प्रतिनिधि की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।