धनघटा: छितौनी गांव में कहासुनी को लेकर पट्टीदारों ने दो महिलाओं को मारपीट कर किया घायल, पीड़ित पक्ष ने दी तहरीर
धनघटा थाना क्षेत्र के छितौनी गांव में कहासुनी को लेकर पट्टीदारों ने गुरूवार सुबह करीब 5:00 बजे दो महिलाओं को मारपीट कर घायल कर दिया है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। जानकारी के अनुसार, दोनों महिलाओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।