चौसा: खेत बचाओ अभियान को ले प्राकृतिक खेती को बढ़ावा: चौसा में शारदीय खरीफ महाअभियान संपन्न
Chausa, Buxar | Jun 11, 2026 चौसा प्रखंड के किसान भवन में गुरुवार को 1:00 बजे अपराह्न मे आत्मा के तत्वावधान में शारदीय खरीफ महाअभियान का आयोजन किया गया। प्रखंड प्रमुख सुनीता राय, किसान अध्यक्ष उपेंद्र रजक व मुखिया ममता देवी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। अध्यक्षता प्रखंड कृषि पदाधिकारी राकेश कुमार ने की। विशेषज्ञ ने मृदा जांच व संतुलित उर्वरक प्रयोग की सलाह दी।