हथुआ: हथुआ में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक, आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील
हथुआ। आगामी ईद-उल-अजहा (बकरीद) त्योहार को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार की दोपहर हथुआ अनुमंडल कार्यालय के सभागार में अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता हथुआ के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) अभिषेक चंदन ने की। बैठक में मुख्य रूप से मीरगंज नगर परिषद के उपाध्यक्ष धनंजय यादव