*बस्ती: दुर्गा पूजा को लेकर थाना छावनी में हुई पीस कमेटी की बैठक, एसपी के निर्देश पर दिए गए सख्त निर्देश*
*बस्ती, 04 अक्टूबर 2026।* आगामी दुर्गा पूजा त्यौहार को शांतिपूर्ण और परंपरागत तरीके से संपन्न कराने को लेकर आज छावनी थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।
यह बैठक पुलिस अधीक्षक बस्ती *डॉ. यशवीर सिंह* के निर्देश के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक *श्यामकांत* के दिशा-निर्देशन में और क्षेत्राधिकारी हर्रैया *स्वर्णिमा सिंह* के कुशल पर्यवेक्षण में की गई। बैठक का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक छावनी *राणा डी. पी. सिंह* ने किया।
बैठक में दोनों समुदायों के संभ्रांत व्यक्तियों, सभी चौकी प्रभारी, सभी हल्का प्रभारी, सभी बीपीओ और ग्राम प्रहरियों की उपस्थिति रही।
प्रभारी निरीक्षक ने सभी से त्यौहार को आपसी भाईचारे और परंपरागत रूप से सकुशल संपन्न कराने की अपील की। साथ ही सख्त हिदायत दी गई कि त्यौहार के दौरान उपद्रव करने वालों और माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
बैठक के दौरान त्यौहार से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या के बारे में पूछा गया, तो कोई समस्या प्रकाश में नहीं आई। अंत में उच्चाधिकारियों के आदेशों-निर्देशों से सभी को अवगत कराते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
Basti, Basti | Oct 4, 2026