*भाजपा के नवनियुक्त जिला प्रभारी डॉ. सतेन्द्र सिन्हा का बस्ती में भव्य स्वागत* जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश 04 अक्टूबर 2026
*बस्ती।* भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला प्रभारी एवं क्षेत्रीय महामंत्री डॉ. सतेन्द्र सिन्हा के प्रथम बस्ती आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता कार्यक्रम में मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत बस्ती टोल प्लाजा से हुई, जहां कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर और गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा कर डॉ. सिन्हा का स्वागत किया।
स्वागत काफिला बड़े वन चौराहा, कटरा चौराहा, अटल चौराहा और पकौड़ी चौराहा होते हुए भाजपा जिला कार्यालय पहुंचा। जिला कार्यालय में आयोजित परिचयात्मक बैठक में नवनियुक्त जिला प्रभारी ने कार्यकर्ताओं से परिचय किया और संगठनात्मक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों और जन-जन तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाने की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अमृत कुमार वर्मा ने किया।
जिला मीडिया प्रभारी अजय पाल सिंह ने बताया कि स्वागत समारोह में विधायक अजय सिंह, महेश शुक्ला, राजेश पाल चौधरी, वैभव पांडे, राज किशोर सिंह, रवि सोनकर, संजय जायसवाल, दयाराम चौधरी, प्रेम सागर तिवारी, यशकांत सिंह, सुशील सिंह, पवन कसौधन, संजय चौधरी, अंकुर वर्मा, राणा दिनेश प्रताप सिंह, गजेन्द्र सिंह, प्रत्युष विक्रम सिंह, भानु प्रकाश मिश्रा, अखंड प्रताप सिंह, डॉ. रघुवर पांडे, वीरेन्द्र गौतम, ब्रह्मदेव यादव, दिलीप पाण्डेय, शिवानी सिंह, शालिनी मिश्रा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
संवाददाता हरी ओम प्रकाश
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Oct 4, 2026