गिद्धौर: सिमरिया में दिवंगत निर्भय सिंह के परिजनों को रक्षा वाहिनी संघ ने आर्थिक सहायता दी
सिमरिया (चतरा): झारखंड रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ, जिला चतरा की ओर से प्रखंड सिमरिया के ग्राम सोहर में दिवंगत निर्भय सिंह के परिजनों को श्राद्ध कर्म के अवसर पर आर्थिक सहायता प्रदान की गई। संघ के जवानों ने एकजुटता का परिचय देते हुए सहयोग राशि एकत्र कर पीड़ित परिवार तक पहुंचाई। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष आलोक रंजन, जिला अध्यक्ष परशुराम पासवान सहित गौतम तिवारी,