पटना ग्रामीण: 3 स्ट्रैंड रोड में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के जनता दरबार में पहुंची कांग्रेस की पूर्व विधायक प्रतिमा कुमारी दास
3 स्ट्रैंड रोड स्थित बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा आवास पर जनता दरबार का आयोजन किया गया था। जिसमें शुक्रवार दोपहर करीब 1:00 बजे कांग्रेस की पूर्व विधायक प्रतिमा कुमारी दास पहुंची। प्रतिमा कुमारी दास ने मदद मांगते हुए कहा कि उनके एक रिश्तेदार ने उनके घर पर कब्जा कर लिया है और अब आपसे उम्मीद है कि आप न्याय दिलवाएंगे।