नकुड: सालहापुर से पुलिस ने चोर को चोरी के सामान सहित किया गिरफ्तार
सोमवार को थाना नकुड़ पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए घटना मे शामिल चोर को चोरी की तार सहित सालहापुर रोड से गिरफ्तार किया है l अभियुक्त विवेक पुत्र मनोज निवासी सालहापुर के खिलाफ कार्रवाई कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है l