दतिया नगर: भाजपा पार्षद हत्याकांड का खुलासा, आरोपियों ने चौथी बार में दिया वारदात को अंजाम, पहले 3 बार रहे विफल
दतिया में भाजपा पार्षद कल्लू कुशवाहा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली पुलिस ने मुख्य आरोपी छोटू उर्फ पंकज समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस पूछताछ में मामले को लेकर चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। जांच में सामने आया है कि आरोपी पिछले करीब 20 दिनों से पार्षद की हत्या की साजिश रच रहे थे।