जलालाबाद: गांव ठिगरी के पास बाइक की ई रिक्शा से हुई टक्कर एक घायल
शाहजहांपुर जनपद के थाना अल्लाहगंज क्षेत्र के गांव ठिगरी के पास गांव नौगवा थाना पचदेवरा निवासी विश्वेश्वर सिंह पुत्र हरिबख्श सिंह अपने दोस्त राजू के साथ जलालाबाद से अपने घर बाइक से जा रहे थे.आगे से ई रिक्शा चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया जिससे मोटरसाइकिल ई रिक्शा से टकरा गई. बाइक सवार विश्वेश्वर सिंह नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया