देवसर: वन परिक्षेत्र जियावान ने पेड़ काटने और भंडारण करने वाले पर की कार्रवाई
सिंगरौली जिले के जियावान थाना क्षेत्र में आज वन परिक्षेत्र जियावान ने बड़ी कार्रवाई की है लगातार हरे पेड़ों की कटाई करने वालों के खिलाफ बन कर्मियों ने करवाई की है। जिसकी जानकारी वन परिक्षेत्र जियावन के द्वारा देते हुए बताया गया कि क्षेत्र में लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि कुछ लोगों द्वारा बगैर अनुमति पेड़ों की कटाई की जा रही है जिस पर कार्रवाई की गई है।