देवसर: देवसर के बूढ़ाडाण पंचायत में जांच में देरी, तीन बार बनी कमेटी भी नहीं कर रही काम, सीईओ, कलेक्टर और प्रभारी मंत्री से की शिकायत
सिंगरौली जिले के जनपद पंचायत देवसर अंतर्गत ग्राम पंचायत बूढ़ाडाण पंचायत में करीब दो माह पूर्व कई निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप लगाते हुए ग्राम वासियों ने शिकायत की थी ।जनपद कार्यालय देवसर में सबसे पहले ग्रामीणों ने शिकायत की थी इसके बाद जिला पंचायत कार्यालय तथा कलेक्टर सिंगरौली के दरबार में भी पहुंचकर ग्रामीणों ने शिकायत की थी