देवसर: हिंडालको महान ने संविदाकारों के लिए कुंभ का आयोजन किया, सुरक्षा और साझेदारी पर ज़ोर दिया, 100 से ज़्यादा संविदाकार शामिल हुए
हिंडालको महान में दूसरी बार वार्षिक संविदाकार कुंभ का आयोजन भव्यता से संपन्न हुआ। रॉकर्स क्लब में आयोजित इस कार्यक्रम में 100 से अधिक संविदाकारों ने भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन कांट्रैक्टर सेफ्टी मैनेजमेंट सब-कमेटी के तत्वावधान में किया गया, जिसका उद्देश्य संविदाकारों के साथ साझेदारी और सुरक्षा को और मजबूत बनाना था।