जतारा: लार खुर्द गांव में लापता युवती का शव कुएं में मिला, SDRF टीम ने निकाला, पुलिस जांच में जुटी
टीकमगढ़ जिले के जतारा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लार खुर्द में एक युवती का शव कुएं में मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद SDRF की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर कुएं से युवती के शवको बाहर निकाला, पुलिस ने शवको कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू की। परिजनों के अनुसार,आज मंगलवार सुबह युवती घर से लापता हो गई थी।