पटना ग्रामीण: भाजपा NRI सेल बुधवार को महाकुंभ के लिए निःशुल्क बसें रवाना करेगा
बिहार बीजेपी एनआरआई सेल की ओर से बड़ी पहल करते हुए पटना स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय से गरीब और जरुरतमंद करीब 200 श्रद्धालुओं के लिए महाकुंभ में जाने के लिए निःशुल्क 4 बसें समेत कई गाड़ियां बुधवार की सुबह 11 बजे रवाना होंगी। मंगलवार शाम करीब 5:00 बजे मामले की जानकारी भाजपा एनआरआई सेल के संयोजक मनीष सिंहा ने दी है।