शराब दुकान पर बवाल, तोड़फोड़ और आगजनी, पुलिस पर हमला, 24 नामजद समेत 50-60 अन्य के खिलाफ FIR,,
शिवपुरी। अमोलपठा की लाइसेंसी शराब दुकान पर 10 सितंबर को 50-60 महिला-पुरुषों की भीड़ ने पहुंचकर जमकर हंगामा किया। पुलिस के मुताबिक भीड़ ने शराब दुकान में तोड़फोड़ करने के साथ शराब में आग लगा दी। आरोप है कि मौके पर पहुंचे पुलिस और आबकारी अधिकारियों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की गई तथा शासकीय वाहनों में तोड़फोड़ और पथराव किया गया।
मामले में छोटेराजा गुर्जर, दुष्यंत परमार, कमल सिंह गुर्जर, दीवान सिंह बघेल सहित 24 लोगों को नामजद किया गया है। इनके अलावा राहुल खटीक समेत 50-60 अन्य लोगों के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज किया गया है। अमोला थाने में 11 सितंबर की रात 1:25 बजे अपराध क्रमांक 213/26 के तहत BNS की विभिन्न धाराओं और सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम की धारा 3(1) में FIR दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।