डुमरा: डुमरा में आशा कार्यकर्ताओं की चयन प्रक्रिया को लेकर जनसंख्या अनुपात पर डीएम ने की बैठक
डुमरा स्वास्थ्य विभाग के सचिव के निर्देश के आलोक में जिले में जनसंख्या के अनुपात में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लिए आशा कार्यकर्ताओं के चयन की प्रक्रिया आगामी एक माह के भीतर पूर्ण की जानी है। इसी क्रम में बुधवार को 12:30 पर जिलाधिकारी रिची पांडेय की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों एवं वरीय अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई।