राष्ट्रीय एकता दिवस परेड-2026 के तहत ‘फाइट अगेंस्ट ड्रग्स’ संदेश के साथ त्रिपुरा से निकली राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली के बेगूसराय पहुंचने पर बरौनी रिफाइनरी के जुबली हॉल में जिला पदाधिकारी श्री रिची पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक श्री मनीष एवं अन्य अधिकारियों ने स्वागत किया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा नुक्कड़ नाटक एवं स्कीट प्रस्तुति के माध्यम से नशामुक्ति का संदेश दिया गया।
जिला पदाधिकारी ने युवाओं को नशे से दूर रखने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में सामूहिक भागीदारी पर जोर दिया। वहीं, पुलिस अधीक्षक ने नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई जारी रखने तथा जनसहयोग से जागरूकता बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई।
IPRD Bihar
#begusarai
#cmsamrat
1 views | Begusarai, Bihar | Oct 16, 2026