जिला पदाधिकारी, बेगूसराय श्री रिची पाण्डेय ने आज नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 14 एवं 15 में बीएमपी-8 के हॉस्टल से सड़क पर गंदा पानी बहने की समस्या का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने समस्या के कारणों की जानकारी ली तथा आम लोगों को हो रही परेशानियों को देखते हुए इसके त्वरित निराकरण का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी को बताया गया कि बीएमपी-8 की पुरानी चारदीवारी से रिसाव होने के कारण हॉस्टल परिसर का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। इससे पिपरा की ओर से आने-जाने वाले लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर गंदा पानी बहने से स्थानीय आवागमन प्रभावित हो रहा है तथा लोगों को असुविधा हो रही है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला पदाधिकारी ने बीएमपी-8 के संबंधित पदाधिकारियों को परिसर के अंदर अविलंब सोकपिट का निर्माण कराने का निर्देश दिया, ताकि गंदे पानी का समुचित निस्तारण सुनिश्चित हो सके और सड़क पर पानी बहने की समस्या का स्थायी समाधान किया जा सके।
निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त श्री सोमेश बहादुर माथुर सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
IPRD Bihar
#begusarai
1 views | Begusarai, Bihar | Oct 16, 2026