बारां: मोरपाल सुमन ने अंता चुनाव में हार का ठीकरा पार्टी के कई नेताओं पर फोड़ा, पत्र सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल
Baran, Baran | Jan 31, 2026 नवंबर में अंता विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी मोरपाल सुमन ने अपने हार का ठीकरा पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं के सिर पर फोड़ा है।जिला अध्यक्ष को भेजे गए हार के कारणों का समीक्षा पत्र में उन्होंने कई नेताओं का नाम लिखा है यह पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।