बीना: देहरी रोड मोतीचूर पुल पर वाहन सुरक्षा के लिए बनी मुंडेरों को तोड़ा, 2 वर्ष पहले पुल का किया गया था निर्माण
Bina, Sagar | Apr 13, 2024 देहरी रोड स्थित मोतीचूर पुल का निर्माण करीब 2 वर्षों पहले लाखों रुपए की लागत से कराया गया था, जिससे पानी भराव की स्थिति ना बने और वाहन चालकों को परेशानी ना हो। लेकिन कॉलोनाइजरों के द्वारा अपने निजी फायदे के लिए पुल की मुंडेरो को रातों-रात तोड़ दिया और पुल से रास्ते को जोड़ दिया,जिसकी शिकायत स्थानीय लोगों ने की है।