बीना: सिंधी कॉलोनी में खंबे पर लगे स्ट्रीट लाइट पैनल में लगी आग, 1 घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड स्थानीय लोगों ने बुझाई आग
Bina, Sagar | Apr 12, 2024 गांधी वार्ड सिंधी कॉलोनी में सुबह-सुबह अज्ञात कारणों के चलते खंबे पर लगे स्ट्रीट लाइट पैनल में आग लग गई। देखते ही देखते आग की ऊंची ऊंची लपटे उठने लगी, आग को देख स्थानीय लोग दहशत में आ गए,वही खंभे पर लगी आग को देख बाजू में रहने वाले राम तलरेजा ने बिजली विभाग बीना थाना एवं नगर पालिका फायर ब्रिगेड को सूचना दी, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने आग को बुझाया।