बीना: गांधी वार्ड में दौड़ते डंपरों से नलिया व सड़क क्षतिग्रस्त, लोगों ने जताई नाराजगी, नगर पालिका अधिकारी से शिकायत
Bina, Sagar | Apr 12, 2024 राजीव गांधी वार्ड में निर्माण कार्य के चलते मटेरियल को ढोने के लिए डंपरों का इस्तेमाल किया जा रहा है और बजरी गिट्टी से भरे भारी भरकम डंपर गांधी वार्ड से होकर गुजर रहे हैं। डंपरों से सड़क नालिया एवं नालियों पर लगे पाइप क्षतिग्रस्त हो गए। जिसकी वजह से नालियों का गंदा पानी सड़क पर भर गया और लोगों को निकालने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।