बीना: गोंडवाना एक्सप्रेस से बीना रेलवे स्टेशन के पास यात्री का मोबाइल चोरी, जीआरपी ने किया मामला दर्ज
Bina, Sagar | Apr 13, 2024 यात्री संदीप पिता राजाराम निवासी शिव वार्ड जो गोंडवाना एक्सप्रेस के जनरल कोच में भोपाल से बीना की यात्रा कर रहा था। तभी बीना रेलवे स्टेशन के पास अज्ञात चोर ने मोबाइल चोरी कर लिया। जिसकी शिकायत यात्री ने जीआरपी में दर्ज कराई वहीं जीआरपी ने यात्री की शिकायत पर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज किया है