सुसनेर: सुसनेर विधायक भैरो सिंह परिहार बापू ने विधानसभा में मूलभूत सुविधाओं को लेकर उठाई मांग
भोपाल में विधानसभा के दौरान सुसनेर विधानसभा 165 के विधायक भैरोसिंह परिहार बापू ने सुसनेर विधानसभा के शासकीय अस्पतालों में डॉक्टर व स्त्री रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति करने एवं सिंचाई के लिए किसानों को पर्याप्त मात्रा में पानी वितरित करने जैसी कई सारी मांगे विधानसभा स्पीकर नरेंद्र सिंह तोमर के समक्ष रखते हुए उन्हें पूरा करवाने जाने की बात कही।