सुसनेर: उमरिया सौर ऊर्जा प्लांट से कर्मचारियों को हटाने को लेकर एसडीएम को सोपा ज्ञापन
गत दिवस उमरिया सौर ऊर्जा प्लांट से 105 कर्मचारियों को हटाने का मामला अब सुसनेर एसडीएम तक पहुंच चुका है इसको लेकर बेरोजगार हुए कर्मचारीयो व ग्रामीणों ने डग रोड पर स्थित एसडीएम कार्यालय पहुंचकर के सुसनेर एसडीएम मिलिंद ढोके को ज्ञापन सौपकर के मामले से अवगत कराया है और बेरोजगार हुए कर्मचारियों को वापस काम पर रखने की मांग की है।