सुसनेर: एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत सुसनेर थाने में पुलिस प्रशासन के द्वारा लगाए गए पौधे, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
प्रशासन के द्वारा चलाए जा रहे एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत आज शनिवार की शाम को सुसनेर में सोयत रोड स्थित पुलिस थाने में पुलिस प्रशासन के द्वारा विभिन्न प्रकार की प्रजाति के पौधे लगाए गए साथ ही उनकी सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड भी लगाकर के उन्हें बड़ा करने का भी संकल्प लिया गया इस पौधारोपण से जन सेवा करने वाली पुलिस ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।