सुसनेर: बड़ा जीन में चिमनी की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने पर SDM पहुंचे मौके पर, धार्मिक गतिविधियों पर लगा विराम
सुसनेर के बड़ा जीन में बंद पड़ी फेक्ट्री की चिमनी पर हरा रंग पोतकर इसे धार्मिक स्वरूप देकर धार्मिक गतिविधियां की जा रही थी। सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरे वायरल होने पर प्रशासन हरकत में आया और SDM मिलिंद ढोके व तहसीलदार विजय सेनानी ने मौके पहुंचकर निरीक्षण किया। इससे पूर्व ही इस चिमनी को दूसरे रंग से रंग दिया था। फिलहाल यहा धार्मिक गतिविधियों पर विराम लग गया है।