सुसनेर: नए कानूनों को लेकर सुसनेर में पुलिस प्रशासन ने चलाया जागरूकता अभियान, पोस्टर व बैनर के माध्यम से दी जानकारी
1 जुलाई से लागू किये गए 3 नए कानून को लेकर आज शुक्रवार की दोपहर में एसपी विनोद कुमार सिंह के निर्देश पर सुसनेर में पुलिस प्रशासन के द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। जगह-जगह आमजन को जागरूक किया गया। इस दोरान पुलिसकर्मियो ने पोस्टर व बेनर के माध्यम से भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा अधिनियम और भारतीय साक्ष्य अधिनियम की जानकारी प्रदान की।