सुसनेर: हाथों में पौधे लेकर सुसनेर में निकाली गई पर्यावरण यात्रा, स्वामी विवेकानंद कॉलेज में रोपित किये गए 1008 पौधे
पर्यावरण संरक्षण को लेकर पदयात्रा कर रहे आचार्य प्रज्ञासागरजी महाराज के सानिध्य में सुसनेर में पर्यावरण यात्रा निकाली गई। जिसमें युवक, युवतियां, बच्चे व नागरिक हाथों में पौधे लिए शामिल रहे। यात्रा से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उसके बाद तहसील रोड़ पर स्थित सुसनेर के स्वामी विवेकानंद कॉलेज परिसर में 1008 पौधे रोपित कर उन्हें बड़ा करने का भी संकल्प लिया।