बहराइच: दरगाह क्षेत्र के दिनेश टेकरीवाल भट्ठे के पास युवक की पिटाई के मामले में 2 नामजद और 4-5 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
थाना दरगाह क्षेत्र अंतर्गत स्थित बक्शीपुरा नई बस्ती निवासी युवक की दिनेश टेकरीवाल भट्ठे के पास मारपीट कर घायल करने के मामले में पीड़ित की तहरीर के आधार पर थाना दरगाह पुलिस ने दो नामज़द व 4-5 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुक़दमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बुधवार शाम को पीड़ित ने बताया कि घटना 25 मार्च को हुई थी जिसमें वह घायल हुआ था।