बहराइच: बेडनापुर में कॉस्मेटिक की दुकान में लगी आग, हुआ भारी नुकसान
जिले के बेडनापुर में कॉस्मेटिक की दुकान में आग लग गई थी। जिससे भारी नुकसान हुआ है। जिसकी सूचना आसपास के लोगों के द्वारा फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया है। बुधवार को पुलिस ने जानकारी देते बताया कि अज्ञात कारण से आग लगी थी। मामले की जांच की जा रही है।