बहराइच: आंबा स्थित गेरूआ नदी में बालक का पैर चबा गया मगरमच्छ, हालत गंभीर
कतर्नियाघाट वन रेंज के ग्राम पंचायत विशुनापुर निवासी अंश आंबा के पास गेरुआ नदी के पास टहल रहा था। इस दौरान उसे प्यास लगी और वह नदी में पानी लेने के लिए गया। अंश जैसे ही नदी में उतरा उसपर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। अंश ने चीखते हुए मदद की गुहार लगाई और मगरमच्छ से भिड़ गया। चीख सुन दौड़े ग्रामीणों ने उसे किसी तरह बचाया। जिसका इलाज जारी है।