बहराइच: कलेक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर अटेवा-पेंशन बचाओ मंच के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन किया, पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की
जिले में कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित धरना स्थल पर मंगलवार शाम को अटेवा पेंशन बचाओ मंच के पदाधिकारीयो ने जमकर प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए एक ज्ञापन प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौपा है। इन सभी की मांग है कि पुरानी पेंशन बहाल किया जाए। इसी मांग को लेकर पदाधिकारीयो ने जमकर नारेबाजी की व धरना प्रदर्शन किया। काफी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।