सुजानगढ़: सुजानगढ़ की बैंकों में 5 और 10 रुपए के सिक्कों की कमी, RBI से बढ़ाने की की गई मांग
सुजानगढ़ में विभिन्न बैंकों की शाखाओं में 5 और 10 रुपए के सिक्के पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध करवाने की मांग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता बसंत बोरड़ ने भारतीय रिजर्व बैंक के क्षेत्रीय निदेशक को ज्ञापन भेजा है। उन्होंने बताया कि सिक्कों की कमी से व्यापारियों को परेशानी हो रही है।