संडीला: कासिमपुर क्षेत्र के छोटी बेहंदर में मकान की सीढ़ी बनवाने को लेकर हुए विवाद में युवक की हत्या
कासिमपुर क्षेत्र के छोटी बेहंदर निवासी 39 वर्षीय प्रदीप कुमार साधन सहकारी समिति के सचिव थे। रविवार दोपहर प्रदीप अपने मकान की दूसरी मंजिल पर जाने के लिए सीढ़ी बनवा रहे थे। दोपहर करीब दो बजे इसी बात को लेकर बिहारी के चचेरे भाई पिंटू उर्फ पंकज और उनके परिवार के सदस्यों ने सीढ़ी निर्माण का विरोध किया और प्रदीप को पीटा।