बैरगनियां: बैरगनिया में तिरंगे के रंग में रंगा माहौल, मानव श्रृंखला बनाकर दिया देशभक्ति का संदेश
बैरगनिया। सीमावर्ती प्रखंड बैरगनिया में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत लोगों ने मानव श्रृंखला बनाकर देशभक्ति का अनूठा संदेश दिया। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में लोग अभियान में शामिल हुए और राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान एवं देशप्रेम का संकल्प लिया।